MNV News

Latest Breaking News

कालाबाजारी का सैकड़ो बोड़ा अरवा चावल हुआ बरामद करीब 10 घंटे चला हाई वोल्टेड ड्रामा

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

भतखोड़ा मे कालाबाजारी का सैकड़ो बोड़ा अरवा चावल हुआ बरामद -करीब 10 घंटे चला हाई वोल्टेड ड्रामा

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भतखोड़ा बाजार से पश्चिम एनएच 107 के बगल में वार्ड 8 स्थित एक गोदाम में एफसीआई का 100 से अधिक अरवा चावल छापेमारी कर बरामद किया गया है। शनिवार देर शाम तक बरामद हुए बोड़ा की गिनती पूरी नहीं हो पाई थी। बीसीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा व सिंहेश्वर एमओ अभिषेक कुमार द्वारा थाना के पुलिस पदाधिकारी भरत सिंह पुलिस बल के साथ टीम द्वारा किये गये छापेमारी में भारी मात्रा में कालाबाजारी के लिए रखे गये चावल बरामद किया गया है। बताया गया कि शुक्रवार रात ही पुलिस की टीम गोदाम पर पहुंच कर चावल लदे ट्रक को पकड़ा था। हालांकि पदाधिकारियों द्वारा 9 घंटे चले हाई वोल्टेड ड्रामा के बाद गोदाम को खोला गया। मिली जानकारी अनुसार जनवितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से राशन कार्डधारियों को चावल का वितरण किया जाता है, जो अरवा चावल होता है। इस वजह से राशन कार्डधारी चावल को गांव के बिचौलियों से के हाथ बेच देते है। इसके बाद ये बिचौलिया राइस इन कारोबारियों तक मोटी रकम लेकर चावल दे देते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा भी इन गोदामों में चावल बेची जाती है। हालांकि जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि क्या चावल कारोबारी फिर सब बोरा पैक कर एफसीआई गोदाम तक पहुंचाते हैं।वही प्रभारी एमओ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि करीब एक सौ से अधिक कालाबाजारी का अरवा चावल विभिन्न बोड़ो मे पाया गया है। इन सभी बोड़ो मे करीब 50 – 55 किलो चावल होने की संभावना है। इन सभी चावलो को पड़ोसी पीडीएस विक्रेता के पास जिम्मेनामा पर दिया गया है। अन्य विभिन्न विन्दुओ पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें