MNV News

Latest Breaking News

घर में सोई हुई महिला की गोली मारकर हत्या विवेक साह की दूसरी पत्नी आंगनवाड़ी सेविका संजू देवी

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

घर में सोई हुई महिला की गोली मारकर हत्या।

मुरलीगंज दिग्घी पंचायत के साहेबगंज इटहरी वार्ड नौ की घटना।

दिग्घी पंचायत के साहेबगंज इटहरी वार्ड नौ निवासी विवेक साह की दूसरी पत्नी आंगनवाड़ी सेविका संजू देवी उर्फ रंजू 35 की रविवार देर रात सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर घंटों बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल मृतिका के सौतेले पुत्र प्रिंस कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि घटना को लेकर कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। हलांकि सेविका की हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस दौरान लोगों ने बताया कि विवेक साह को दो पत्नी थी। दूसरी पत्नी आंगनवाड़ी सेविका संजू देवी उर्फ रंजू कुमारी की हत्या हुई है। घटना की रात विवेक गाँव से बाहर एक तिलकोत्सव में शामिल होने गए थे। आस पास के लोग तब तक पहुंचते तब तक रंजू की मौत हो गई थी। सूचना पाकर पति देर रात हीं घर पहुंचे। बताया गया कि इधर कुछ दिनों से दोनों पत्नियों और पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पहली पत्नी रेणू देवी वार्ड नौ की वार्ड सदस्य है। उनके पुत्र प्रिंस कुमार लगभग 18 साल का है। इन दोनों से रंजू की कभी नहीं बनी है। लगभग पांच दिनों से पारिवारिक कलह चल रहा था। ऐसा स्थानीय लोगों और उनके करीबियों का कहना था। इधर
मृतिका की मां, पिता और भाई परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। मायके वालों ने प्रशासन के आने के बाद शव को दाह संस्कार करने जाने दिया। बहरहाल विभिन्न बिन्दुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है। गहन पुलिसिया अनुसंधान के बाद हीं हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
पति विवेक साह घटना को लेकर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे। जानकारी होते हीं लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें