MNV News

Latest Breaking News

मुरलीगंज में खुला श्री कृष्णा नर्सिंग एंड पारा मेडिकल कॉलेज

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

मुरलीगंज में खुला श्री कृष्णा नर्सिंग एंड पारा मेडिकल कॉलेज
मुरलीगंज थाना रोड मैक्स 11 हॉस्पिटल के कैंपस में शुक्रवार को कृष्णा पारा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज का प्रशिक्षण संस्थान का ज़िला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवीी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचलाधिकारी मुकेश कुमाार, थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार,

द्वारा संयुक्त रुप से विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया । वहीं हरिपुर कला मुखिया डॉ लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से आसपास के जिले के छात्र-छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसमें महिला-पुरुष के लिए अलग से छात्रावास की व्यवस्था है। यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आने वाले भविष्य में मुरलीगंज मेडिकल के रूप में विकसित होगा। वही जिला अध्यक्षा मंजू देवी ने कहा जिला समेत प्रखंड के साथ-साथ पंचायत के भी छात्र-छात्राएं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगी इसमें 150 छात्र- छात्राएं प्रशिक्षण ले सकेंगे। साथ ही पटना पारस हॉस्पिटल से आए हुए डॉ राजीव रंजन पारा मेडिकल कॉलेज में शिविर लगाकर लोगों का मुफ्त इलाज किया । मौके पर उपस्थित डॉक्टर वरुण कुमार डॉक्टर अभिनव विकास डॉ भावना प्रकाश एम बी बी एस डी ,जी ,ओ डॉक्टर बी के विमल ,विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य नीरज निशांत ,रविकांत कुमार, राहुल, मैनेजर मिथिलेश कुमार, सहायक मैनेजर अरविंद कुमार, अल्ट्रासाउंड ऑपरेटर दीनबंंधु जी, गुंजन जी, प्रभास कुमार, बबलू कुमार, अमर कुमार, विकास पासवान, राजेश कुमार, एवं सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें