MNV News

Latest Breaking News

अपराधियों के हौसले बुलंद बेखौफ अपराधियों ने खेत पटवन के दौरान युवक को मारी गोली

कुमारखंड मधेपुरा बिहार

✍️ बंटी कुमार संवाददाता मधेपुरा

मधेपुरा में अपराधियों के हौसले बुलंद बेखौफ अपराधियों ने खेत पटवन के दौरान युवक को मारी गोली

खबर आ रही है मधेपुरा जिला के कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के इसराइन गोठ से बताया जा रहा है कि एक युवक नाम नीरज कुमार सिंह पिता स्वर्गीय नागेंद्र सिंह
बताया जा रहा है वह अपने मजदूर को खेत पटवन कर रहे मजदूर को खाना देने जा रहे थे इसी क्रम में युवक को खेत पहुंचते ही बेखौफ अपराधियों ने कनपटी में गोली मारी घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई मामला बीती रात 11:00 बजे रात की बताई जा रही है
वही खेत पटवन कर रहे मजदूर ने
मुखिया रामअवतार ठाकुर को बताया कि हमें खाना देकर खेत से लौट चुके थे हमें पता नहीं चली मशीन की आवाज में कि क्या फायरिंग हुई हमें बस सुबह का इंतजार था की मालिक मेरा चाय नाश्ता लेकर कब तक आएंगे जब काफी देर हो गई तब मैंने खेत से निकलकर घर की ओर जा रहा था इसी दरमियान उन्हें खून से लथपथ और उनकी स्कूटरी को गिरी देख हम चिल्लाने लगे और आसपास के लोगों को आवाज दी बरहाल स्थानीय ग्रामीण ने सब को उठा कर घर ले गए परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है आपको बता दें कि इन दिनों मधेपुरा क्षेत्र में अपराधियों के लगातार हौसले बुलंद देखने को मिल रहा है लेकिन प्रशासन विफल जा रही है
मौके पर पहुंची कुमारखंड पुलिस और श्रीनगर थाना की पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है लगातार हम लोग छानबीन कर रहे हैं जल्द ही मर्डर का खुलासा किया जाएगा

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें