MNV News

Latest Breaking News

जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे 27 वर्षीय युवक को मारी चार गोलियां,किया पूरी तरह जख़्मी।

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

जमीनी विवाद में 27 वर्षीय युवक को मारी चार गोलियां,किया पूरी तरह जख़्मी।

मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कोल्ह्ययपट्टी के वार्ड नंबर 5 निवासी राजीव कुमार उम्र 27 वर्ष l पंचायत के प्रतापनगर में सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि खेत मे काम कर रहे भतीजा राजीव कुमार यादव पिता विश्वनाथ यादव को बड़े चाचा ने गोली  मार कर घायल कर दिया जिससे युवक बुरी तरीके से जख्मी हो गए आवाज सुनकर लोग पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज लाया गया मौके पर मौजूद डॉ सुनीता कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया।
बहरहाल मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष धनेश्वर मंड़ल दल बल के साथ पहुंच कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है
इन दिनों जिले में बढ़ रही अपराधी घटना पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है बता दें कि इससे तीन दिन पूर्व शंकरपुर के शिक्षक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वही दूसरी ओर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल में घर मे सो रहे 65 वर्षीय वृद्ध को बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था।
हालांकि इन दिनों अपराध में जमीनी विवाद को लेकर छोटी-छोटी बातों पर इन दिनों गोलियों का चलना आम माना जा रहा है लगभग कई ऐसी घटनाएं घटी है जिनमें अंतिम जांच में पाया जाता है कि मामला जमीनी विवाद का है आखिर क्या जमीन जानसे बड़ी है लोग इस पर कब सोचेंगे जो इस तरह के वारदात को अंजाम दे देते हैं
बहरहाल पुलिस अनुसंधान के बाद ही मामले के पीछे सच्चाई क्या है निकल पाएगी

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें