MNV News

Latest Breaking News

त्योहार का उत्साह:धनतेरस व दिवाली को लेकर बाजारों में छाई रौनक

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

त्योहार का उत्साह:धनतेरस व दिवाली को लेकर बाजारों में छाई रौनक

धनतेरस व दिवाली को लेकर बाजारों में छाई रौनक|मुरलीगंज
बाइक, कपड़ों के बाजार, ज्वेलरी शॉप व बर्तन बाजार मुरलीगंज में भरपूर तैयारी

धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में खासी रौनक नजर आ रही है। खरीदारों में भी उत्साह दिख रहा है। शुक्रवार सुबह से ही बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। ग्रामीण इलाकों से पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की। गौरतलब है कि शुक्रवार को धनतेरस व शनिवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर कपड़ों के बाजार, ज्वेलरी शॉप व बर्तन बाजार में खासी रौनक है। आम लोग खरीदारी में जुटे हैं। देर शाम तक बाजार खरीदारों की रौनक से गुलजार नजर आ रहे हैं। हम सोफी कंपलेक्स गोमती रेडीमेड स्टॉर मुरलीगंज गोल बाजार के प्रोपराइटर संजीव जी सहित अन्य कारोबारियों का कहना है कि उनकी उम्मीद से भी अधिक ग्राहकों द्वारा उत्साह दिखाया जा रहा है। ग्राहकों की भीड़ देर शाम तक लगी रही। यहां लोगों द्वारा परिधानों से लेकर गर्म कपड़ों की खरीदारी सबसे अधिक की जा रही है। दिवाली के लिए कलेंडर, नए कपड़े, बर्तन, मोमबत्तियां, मालाएं, आभूषण, घर के सजावट के सामान, गिफ्ट व बच्चों के लिए मिट्टी का घरौंदा आदि की खरीदारी करते रहे। हालांकि, ज्यादातर ग्राहक महंगी चीजों के बजाय कम कीमत वाली पंसद कर रहे हैं। इधर गुदरी हाट पुराना बाजार आदि जगहों पर चहल पहल रही। लोग तैयारी कर रहे हैं। ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दिया जा रहा
मधेपुरा रोड झील चौक के समीप टीवीएस शोरूम स्थित टीवीएस कंपनी की सभी गाड़ियों पर प्रोपराइटर अमित कुमार द्वारा फेस्टिव सीजन को लेकर ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है। प्रोपराइटर अमित कुमार ने बताया धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा में प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर हॉलमार्क का संपूर्ण संग्रह उपलब्ध है। फैशन को देखते हुए अच्छी-अच्छी कलर का रेंज भी स्टॉक किए गए हैं।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें