MNV News

Latest Breaking News

नीतीश चाचा ने महागठबंधन के जनादेश को धोखा दिया सुभाषिनी यादव बुंदेला महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय बैठक

उदाकिशुनगंज से नवीन कुमार की रिपोर्ट

नीतीश चाचा ने महागठबंधन के जनादेश को धोखा दिया सुभाषिनी यादव बुंदेला

उदाकिशुनगंज में महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित कि गई।

उदाकिशुनगंज मुख्यालय अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में महागठबंधन कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय बैठक सीपीआई नेता उमाकांत सिंह के अध्यक्षता में किया गया। जिसका मंच संचालन राजद युवा अध्यक्ष रमन कुमार यादव ने किया। प्रखंड सातरीय कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी शरद यादव का पुत्री सुभाषिनी यादव एवं आलम नगर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन से राजद प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार निषाद मौजूद थे। बैठक में महागठबंधन के प्रत्याशियों के जीत के रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेता शरद यादव कि शेरनी वीरांगना सुभाषिनी ने बिहारीगंज विधानसभा से चुनाव का आगाज कर दिया है। उन्होंने महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि एकजुट होकर एक एक मत हाथ छाप पर देकर बिहार में तेजस्वी का हाथ मजबूत करें। आलमनगर महागठबंधन प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने कहा कि लालू जी जेल में है हम सब को एकत्रित होकर उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करना है। विपक्षी पार्टी के प्रत्याशियों के मायाजाल में नहीं फँसना है उनके माया जाल से बाहर निकल कर बिहार में महागठबंधन कि सरकार बनानी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी हमारा प्रमुख मुद्दा है। सब लोग संकल्प लें कि लालु के लाल को बिहार में मुख्यमंत्री पद पर आसीन करना है। बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी शरद यादव का पुत्री सुभाषिनी यादव ने कहा कि हमारे पिताजी अभी भी महागठबंधन के राह पर चल रहे हैं। नीतीश चाचा ने महागठबंधन के जनादेश को धोखा देकर डबल इंजन कि सरकार बनाया। वर्तमान में जितने भी विधायक हैं हमारे पिताजी का देन है। हम अपने दो छोटे छोटे बच्चों को छोड़कर बिहारीगंज चुनाव लङने आए हैं हमको आप सबों का आशीर्वाद चाहिए। किसानों और मजदूरों का अपमान हम सहन नहीं कर सकते। युवा भटक गया है। उसे कैंची और तीर पकङने से रोकिए। उसे हाथ से लालटेन जलाने बोलिए। सङक से सांसद तक हम लङाई लेने का काम करेंगे। बैठक में मो चांद, संजय कुमार सुमन, मोती प्रसाद सिंह, हरीश यादव, पुर्व प्रमुख प्रमोद महतो, मो सूरज, सचिदानंद शर्मा, राम लेख शर्मा, हलधर शर्मा, मो शेखावत, अरुण कुमार, पवन कुमार यादव, सुनील कुमार राय, सुभाष प्रसाद गुप्ता, प्रमोद महतो, अनिरुद्ध यादव, विनोद यादव, लाल कुमार यादव, अशोक यादव पैक्स अध्यक्ष कुशेसर राय, बलवंत यादव आदि ने भी बैठक को संबोधित करते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने हेतु गांव गांव में जनसंपर्क कर जनता में प्रत्याशी और तेजस्वी के प्रति प्रेम जगाने का आग्रह किया।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें